किशनपुरा चौक पर वाहनों से लग रहा जाम

जालंधर | शहर के व्यस्त किशनपुरा चौक पर ट्रैफिक लाइट न होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे घंटों यातायात बाधित रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा िक वे समस्या के समाधान के लिए नगर निगम दफ्तर में लिखित शिकायत दे चुके हैं। बावजूद इसके कोई हल नहीं हो रहा। लोगों ने निगम से यहां ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है। -राम लाल, किशनपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *