हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच टीम ने सवा करोड़ रुपए की कीमत की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड पर लेकर उसके तस्करी के रूट का पता लगाया जाएगा। पंचकूला क्राइम ब्रांच-26 टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-16 निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए सेक्टर 25-26 पंचकूला को जाने वाले पुल के पास हेरोइन बेचने के लिये किसी व्यक्ति की इंतजार में खड़ा है। टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेड की तथा एक युवक को काबू किया। जिसकी पहचान पंचकूला के बुढनपुर निवासी तजिंद्र सिंह के तौर पर हुई। 260 ग्राम हेरोइन हुई बरामद पंचकूला क्राइम ब्रांच के ASI जितेंद्र के अनुसार उनकी टीम ने युवक की तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी ACP राकेश को सूचित किया। एसीपी राकेश मौके पर पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी के पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। आईफोन का शौकीन आरोपी के पास से एक आईफोन व वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी आईफोन रखने का शौकीन है। शौक पूरे करने व खुद नशे का आदी होने के कारण तस्करी से जुड़ा हुआ है। आरोपी के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-20 पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया ह।