कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने गोद में लेकर एक महिला मंच तक पहुंच गई। उसने कहा– मेरे पति की हत्या की गई है। हमें नहीं पता कि उनको किसने मारा, लेकिन हमें न्याय चाहिए। पुलिस एक बार भी हमारे दरवाजे पर नहीं गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एप्लीकेशन दो हम अभी कार्रवाई करेंगे। इस पर महिला ने कहा कि साहब अभी हम कागज लेकर नहीं आए है। महिला मानने को तैयार नहीं थी, इस पर थोड़ा झुझालते हुए केशव ने कहा कि पहले एप्लीकेशन तो दो। लिखकर दो तो सही कागज फिर कार्रवाई कराएंगे। महिला केशव प्रसाद के सामने दोनों हाथ उपर की तरफ जोड़ते हुए जांच की मांग करने लगी। मामला शनिवार को कौशांबी में आयोजित सरस महोत्सव के दौरान का है। डिप्टी सीएम कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मंच से उतर रहे थे। तभी चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर निवासी आशा देवी अपने तीन बच्चों आन्या, जानवी और प्रियांशु के साथ मंच के पास पहुंचीं। वह बेटे प्रियांशु को गोद में लेकर मंच पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। वह मंच के नीचे से ही चिल्लाने लगी। कहा–मुझे न्याय चाहिए। डिप्टी सीएम ने जब एप्लीकेशन देने की बात कही तो उसने कहा कि सबको भेजा गया है। अभी नहीं लाई है। मोबाइल में है। देख लीजिए। आशा के साथ आई दूसरी महिला ने कहा कि साहब, पवन का मर्डर किया गया है और पुलिस कह रही है कि दारु पीकर मरा है। फिर डिप्टी सीएम ने कहा- एक घंटे में एप्लीकेशन लिखकर ले आओ, कार्रवाई कराते हैं। इसके बाद, सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित महिला, उसके बच्चों और परिजनों को मंच के पास से हटाया। उपमुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस घटना से मंच के पास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अब पूरा मामला जानिए… नौ फरवरी को घर से 100 मीटर दूर मिला था शव पवन विश्वकर्मा (36) का शव उसके गाव बिरहिबाद गांव के बाहर ओवरब्रिज के सोमवार सुबह मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए खेत में फेंका गया है।
उस समय चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह ने कहा था कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक शराब का ठेका है, जिसे ठेकेदार ने मृतक के घर में किराए पर ले रखा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीने से मौत की बात सामने आई है। डिप्टी सीएम के दफ्तर शिकायती पत्र 16 फरवरी को पहुंचा था
महिला आशा ने वह शिकायती पत्र भी दिखाया, जिसमें उसके जेठ विजय कुमार ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को भेजा था। जिसमें लिखा था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर केशव प्रसाद मौर्य के लेटर पैड पर जवाब आया कि आपका पत्र 16 फरवरी को मिला है। 18 फरवरी को पत्र को कार्यवाही के लिए एसपी कौशांबी को भेज दिया गया है। इसके बाद परिवार ने फिर 25 फरवरी को कौशांबी एसपी राजेश कुमार को आवेदन देकर हत्या की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बोली–पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीकर मरने की बात गलत लिखी आशा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि मेरे पति पवन कुमार विश्वकर्मा शाम 4 बजे घर से निकल थे। साढ़े 7 बजे उनसे फोन पर बात हुई थी। बोले कि 10 मिनट में पहुंच रहे हैं। फिर उसके बाद वापस नहीं आए। फोन लगा रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। फिर दूसरे दिन पता चला कि वहां पर एक आदमी पड़ा है। जब हम लोग वहां पर गए तो पता चला कि वो हमारे पति थे। वहां पर 5 पुलिसवाले थे और पंचनामा लिखाकर चले गए। आशा ने कहा कि फिर उसके बाद क्यूं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पोस्टमॉर्टम गलत क्यों निकाल दिया कि दारु पीकर मरे हैं। हम लोग जब थाने पर जाते हैं तो हमें भगा दिया जाता है। हमारे 3 बच्चे हैं, 2 बेटी और एक बेटा है। बताइए हम लोग कहां जाएंगे। पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ————— ये खबर भी पढ़ें… ‘बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना’:मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी
मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। हैरानी की बात ये है कि जिस प्रेमिका के लिए हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की बेरहमी से हत्या की और मां पर जानलेवा हमला किया, उससे वो कभी मिला तक नहीं था। ये सिर्फ उसका ऑनलाइन इश्क था। इंस्टाग्राम पर ही उसकी प्रेमिका से बातचीत होती थी। पढ़ें पूरी खबर…