पंजाब बजट मोमेंट्स, स्पीकर बोले- सास-बहू नहीं लड़ेंगी:वित्तमंत्री की स्पीच रोक मंत्री खुद बोलने लगे; टैब टच हुआ चीमा का भाषण रुका

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। वित्तमंत्री ने महिलाओं के लिए 1 हजार रुपए महीना देने का ऐलान किया तो स्पीकर कुलतार संधवां बोले- इस मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार स्कीम से अब घरों में सास-बहू की लड़ाई कम होगी। इससे पहले स्पीकर ने बजट भाषण के बीच में चीमा को कई बार टोका और कहा कि आप पानी पी लो। वहीं, एक बार टैब की स्क्रीन पर हाथ लगने स्पीच के पन्ने आगे-पीछे हो गए। इस पर 1 मिनट तक वित्तमंत्री की स्पीच रुकी रही। वहीं, मंत्री अमन अरोड़ा ने भी एक बार वित्तमंत्री की स्पीच रोकी और खुद बोलने लग गए। उन्होंने कहा कि चीमा साहब आज सब को खुश कर रहे हैं। चीमा ने इस बार बंद गले का सूट पहना हुआ है। इससे पहले वित्तमंत्री चीमा ने 2 बजट कुर्ता पजामा और हाफ जैकेट पहनकर पेश किए। उसके बाद 2 बजट बंद गला सूट पहनकर पेश किए। इतना जरूर है कि उन्होंने अपनी पगड़ी और सूट के कलर को हर साल बदला है। शेरो-शायरी वालों पर मजदूर का बेटा भारी- चीमा
हरपाल चीमा ने सदन में कहा कि शेरो शायरी वालों ने खजाने का जो हाल किया था वो सबके सामने है और अब मजदूर के बेटे ने क्या किया यह भी आपके सामने आए। स्पीकर बोले- अपने-अपने पैसे होंगे तो सास-बहू नहीं लड़ेंगी
पंजाब में अब मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार स्कीम के तहत हर महीने महिलाओं को 1000 हजार रुपए मिलेंगे। इस पर कुलतार सिंह संधवा ने वित्त मंत्री को रोका और कहा कि वित्त मंत्री जी आपकी इस योजना से घरों में सास-बहू के झगड़े भी कम हो जाएंगे। सबके पास अपने पैसे होंगे तो वो नहीं लड़ेंगी। संधवा ने सीएम को कहा कि यह आईडिया अच्छा है। इससे पहले उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में औरतें इस ऐलान से खुश हैं। स्पीकर ने सीएम भगवंत मान धन्यवाद किया। अरोड़ा ने चीमा की स्पीच को रोका, बोले- सबको खुश कर रहे
वित्त मंत्री चीमा ने विधानसभा में घोषणाएं पर घोषणाएं की। जिस पर उन्होंने AAP के विधायकों से खूब तालियां बटोरीं। इतने में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि आज चीमा साहब सबको खुश कर रहे हैं। जिस पर मंत्री अमन अरोड़ा उठे और कुछ देर के लिए चीमा को रोककर खुद बोलने लगे। उन्होंने कहा कि चीमा साहब सबको टिकाकर खुश कर रहे हैं। स्पीकर ने वित्त मंत्री स्पीच रुकवाई, कहा- पीने पी लो
बजट भाषण को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा लगातार पढ़ रहे हैं। इसके बीच-बीच में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा उन्हें पानी पीने की सलाह देते दिखे। बजट के दौरान जब मनीष सिसोदिया व गुरमीत सिंह मीत हेयर पहुंचे तो स्पीकर ने चीमा की स्पीच रुकवाई और कहा कि आप पानी पी लो। स्क्रीन टच होने से 1 मिनट वित्तमंत्री की स्पीच रुकी
वित्त मंत्री हरपाल चीमा किसानों को लेकर की जा रही घोषणाओं को पढ़ रहे थे तो टैब पर उनका हाथ लग गया और बजट की स्क्रीन हट गई। इसकी वजह से उनको बजट की स्पीच रोकनी पड़ी। उन्होंने बाकायदा स्पीकर को कहा कि हाथ लग गया और स्क्रीन आगे निकल गई। जिस पर स्पीकर ने कहा पानी पी लो। उसके बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि 44 नंबर मद चल रही है। करीब एक मिनट बाद स्पीच शुरू हुई। विधायक निधि डबल होने पर जमकर बजी तालियां
वित्त मंत्री चीमा ने जब सदन में हर विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की तो विधायकों ने जोर जोर से तालियां बजाईं। पहले विधायकों को यह राशि पांच करोड़ रुपए प्रति वर्ष थी, अब इसे 10 करोड़ रुपए कर दिया गया है। सीएम मान की पत्नी-मां और वित्त मंत्री की पत्नी विधानसभा पहुंचीं
सदन में वित्त मंत्री अपना भाषण दे रहे थे, इतने में उन्होंने स्पीकर को कहा कि अगर आप भी कोई चीज खरीदते हैं तो भाभी जी को पूछते होंगे। इस पर स्पीकर संधवां ने उन्हें रोका और कहा कि इस सदन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की पत्नी मनजीत कौर व सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी इस बजट को सुनने के लिए पहुंची हैं। CM भगवंत मान की मां भी आई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ टीचर्स व डॉक्टर्स भी सदन की कार्रवाई सुनने आए हैं। सभी का स्वागत करें। स्पीकर बोले- दोनों अरोड़ा सुंदर लग रहे
विधानसभा में उस समय सभी ठहाके लगाने लग गए जब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि संजीव अरोड़ा जी और अमन अरोड़ा जी दोनों एक साथ तैयार होकर आते हो। दोनों सुंदर लग रहे हो। दोनों जरा खड़े हो जाओ। उसके बाद मंत्री संजीव अरोड़ा खड़े हुए और उन्होंने स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को कहा कि आपका धन्यवाद, आपने मुझे सुंदर कहा। बजट कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया
पंजाब सरकार ने इस बजट को महिलाओं को डेडिकेट करने की तैयारी की है। इसी वजह से बजट की कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया गया है। सरकार ने महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रति महीने का ऐलान करना था, इस वजह से पूरे बजट को महिलाओं पर फोकस किया गया। मां का आशीर्वाद, विधानसभा में परिवार के साथ
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पहले मां मनजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सरकारी कोठी से परिवार के साथ बजट पेश करने के लिए बाहर निकले। इस दौरान वह बजट की कॉपी दिखाते हुए नजर आए। वित्तमंत्री के 5 बजट, 5 ड्रेस के बारे में जानिए… *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब बजट, महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे: वित्तमंत्री विधानसभा पहुंचे; CM मान बोले- गुड न्यूज ऑन द वे पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले प्रश्नकाल चल रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। उन्होंने सुबह बजट कॉपियों पर साइन किए। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *