दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण:पीड़िता बोली- 4 बार अबॉर्शन कराया, 5वीं बार प्रेग्नेंट होने पर मारपीट कर घर से निकाला

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती (25) से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बरहेता गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सिंह(35) के साथ लिव इन में रहती थी। साल 2019 से शादी का प्रलोभन देकर रिलेशन बनाया। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। इस दौरान चार बार प्रेग्नेंट हुई। चारों बार प्रेशर देकर उसने अबॉर्शन करा दिया। अब 5वीं बार फिर से प्रेग्नेंट हूं। अबॉर्शन नहीं कराने से जान से मारने की धमकी देता है। 22 फरवरी की रात मारपीट करके कमरे से बाहर निकाल दिया। जब प्रेमी के घर रहने के लिए जाती हूं तो उसके माता-पिता मारपीट करके भगा देते हैं। पहले भी एक बार महिला थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएमसीएच में मेडिकल कराया गया है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला पीड़िता ने बताया कि 2019 में ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में गार्ड का काम करती थी। वहीं आदर्श सिंह से मुलाकात हुई। वो भी वहां गार्ड था। जान-पहचान के बाद फोन पर बात होनी लगी। एक दिन उसने प्यार का इजहार किया। पत्नी बनाकर साथ रखने का वादा किया। कहा कि तुमसे बहुत प्यार करता हूं, हमलोग कुछ दिनों में शादी कर लेंगे। मैं उसके झांसे में आ गई। हम दोनों लिव इन में रहने लगे। 2019 से फरवरी 2026 तक साथ रही। इस दौरान उसने 11 कमरे बदले। आसपास के लोगों से कहता था कि मेरी पत्नी है। मैं चार बार प्रेग्नेंट हुई, चारों बार लड़की होने की आशंका होने पर अल्ट्रासाउंड कराकर जबरन अबॉर्शन कराया गया। फिलहाल पांच माह की गर्भवती हूं। लड़के के परिवार वाले कहते हैं कि तुम मेरी कास्ट की नहीं हो पीड़िता का कहना है कि आदर्श लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। कहता था कि पहले उसकी बड़ी बहन की शादी हो जाए, उसके बाद वह परिवार की सहमति से हमलोग शादी कर लेंगे। उसकी बड़ी बहन की शादी अप्रैल या मई में होनी है। एक बार मैं उसके घर पर गई। वहीं उसकी मां-पिता और बहन ने मेरे साथ मारपीट की। कहा कि तुम मेरी कास्ट की नहीं हो, इसलिए घर में नहीं रखेंगे। 22 फरवरी को आदर्श सिंह तीन बोतल शराब के साथ नशे की हालत में कमरे में आया। अबॉर्शन कराने से मना किया तो बहुत मारा। मारपीट करके रात 11 बजे कमरे से बाहर कर दिया। 5 दिनों तक महिला थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वह एसएसपी से मिली, जिसके बाद थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया और मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद मेडिकल के लिए डीएमसीएच लेकर गए। गर्भवती होने के चलते नर्स ने मेडिकल करने में जोखिम बताया। कमरे में मकान मालिक ने ताला लगा दिया पीड़िता का यह भी आरोप है कि जिस मकान में किराए पर रहती थी, वहां मकान मालिक ने कमरे में ताला लगा दिया है। अंदर जाने दिया जा रहा है। कई दिनों से परेशान हूं। सही से खाना तक नही खा पा रही हूं। इधर-उधर किसी तरह रह रही हूं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं, इस मामले में लहेरियासराय महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *