झांसी के इलाइट चौराहा पर टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में युवा सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते पूरा चौराहा क्रिकेट फैंस से पट गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी और गुलाल उड़ाते हुए लोग जमकर डांस करते नजर आए।
करीब दो हजार लोग चौराहा पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। माहौल इतना उत्साहपूर्ण था कि कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया और जो भी वहां से गुजर रहा था, वह भी जश्न में शामिल हो गया। तीन तस्वीरों में देखें वर्ल्ड कप जीत का जश्न…
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम, नवाबाद थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जश्न मना रहे लोगों को पर्याप्त जगह दी और ट्रैफिक को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़वाया।
जश्न मना रहे युवाओं के हाथों में तिरंगा झंडा और वर्ल्ड कप का मॉडल भी नजर आया। ढोल, पटाखों और जयकारों के बीच करीब तीन घंटे तक पूरा शहर भारतीय टीम की जीत के जश्न में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों के साथ उड़ा गुलाल, तीन घंटे तक चला जश्न
इलाइट चौराहा पर टीम इंडिया की जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। कई युवाओं के हाथ में तिरंगा झंडा और वर्ल्ड कप का मॉडल भी नजर आया। करीब तीन घंटे तक इलाइट चौराहा और आसपास का इलाका जश्न में डूबा रहा। इस दौरान जो भी वहां से गुजरा, वह भी कुछ देर के लिए रुककर जीत की खुशी में शामिल हो गया। जश्न में शामिल हुए नमाजी इलाइट चौराहा के पास स्थित मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम युवक भी टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल हो गए। नमाज खत्म होते ही युवक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चौराहा पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर खुशी मनाई।
युवाओं ने टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर उन्होंने डांस किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम सभी लोग मिलकर जीत का जश्न मनाते नजर आए, जिससे पूरे चौराहा पर उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।