कांगड़ा में पुलिस ने दबोचे 2 नशा तस्कर:बैजनाथ पुलिस ने की थी नाकाबंदी; स्कूटी की डिग्गी में मिली चरस

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैजनाथ थाना पुलिस ने 135 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, जिन्हें नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7/8 मार्च 2026 की रात बैजनाथ पुलिस थाना की टीम अवाही नाग मोड़ के पास यातायात चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान घट्टा की ओर से आ रही स्कूटी नंबर HP40F-5509 को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी की डिग्गी से बरामद हुई 135 ग्राम चरस स्कूटी चालक और उसके साथ बैठे युवक पुलिस को देखकर घबराए हुए नजर आए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। नियमानुसार तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 135 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान और मामला दर्ज आरोपियों की पहचान अनीश ठाकुर (19) निवासी मोहल्ला जुलाहखड़ी, वार्ड नंबर-6, डाकघर, तहसील व जिला चंबा और नमन (20) निवासी गांव व डाकघर इच्छी, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद चरस के साथ स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ जारी, नशे के खिलाफ अभियान तेज पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कांगड़ा पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत गश्त, नाकाबंदी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *