‘भाभी को गौ-मांस खिलाओ, मुस्लिम बनाओ’:हिंदू बहू पर ससुराल वालों का टॉर्चर; पति ने शेयर किया बहन का ऑडियो, बोली- काफिर को हमपर मत थोपो

किशनगंज में एक हिंदू युवती ने 4 साल पहले मुस्लिम युवक से लव मैरिज की। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले जबरन उसका धर्म बदलवाना चाहते हैं। इसे लेकर उसने FIR भी दर्ज कराई है। इन सबसे बीच महिला का पति उसके सपोर्ट में है। वो उसका धर्म नहीं बदलवाना चाहता। इस पूरे मामले में प्रिया घोष (23) के पति खुशाल अहमद (27) ने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग साझा की है, जिसमें उसकी बड़ी बहन पत्नी का धर्म परिवर्तन बदलवाने को कहती है। वीडियो के जरिए खुशाल ने अपनी बड़ी बहन खुशनुमा शेख की कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की है। वीडियो की शुरूआत में उसने कहा है जो लोग कह रहे है न कि ये हिंदू- मुस्लिम वाला मैटर नहीं है तो उसको मैं अपनी बड़ी बहन की रिकॉर्डिंग सुनाना चाहता हूं। जानिए रिकॉर्डिंग में क्या है और प्रिया और खुशाल की पूरी कहानी… सबसे पहले जानिए कॉल रिकॉर्डिंग में क्या है ऑडियो में खुशाल की बहन कहती है कि मेरी मां काफिर के हाथ का खाना नहीं खाएगी। तुम उसको मुस्लमान काहे नहीं बना रहे, बना देते तो भी खाती। वहीं इसके बाद खुशाल अपनी बहन को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे बीच में ही रोक देती है। खुशनुमा शेख बोलती है 4 साल से ज्यादा समय से तुम उसको पसंद करता है, 7 महीने से उसके साथ हो फिर भी उसको मुस्लमान नहीं बना पाए। जब खुशाल ने बोला कि किसी का जबरदस्ती धर्म नहीं बदलवाया जाता है तो जवाब में उसकी बहन ने बोला तुम तो उससे प्यार करते होना तो प्यार से ही बदल देते। खुशाल ने मना करते हुए कहा कि मुझे उसे कन्वर्ट करवाना ही नहीं है, करवाना होता तो पहले ही करा चुका होता। इसके बाद खुशनुमा ने कहा आपको इतना पसंद है न नाजायज रिश्ता, तो ऐसी गंदगी को घर के बाहर रखा जाया जाता है, घर में नहीं लाया जाता। आखिर में खुशाल ने दूसरी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें मेरी पत्नी गाली दे रही थी। उसके पीछे की वजह भी मेरी बहन है, उसने उसे गाय का मांस खाने को कहा था। जिसके बाद उसने गुस्से में उसे गाली दी थी। अभी जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे मेरी बहन और जीजा है। 4 साल पहले की इंटर रिलिजन मैरिज 4 साल पहले किशनगंज के वार्ड नंबर 5, लोहार पट्टी रोड, नवाबगंज की रहने वाली प्रिया घोष (23) की दोस्ती खुशाल अहमद (27) से हुई। 4 महीने के अफेयर के बाद प्रिया ने 7 जुलाई 2022 को खुशाल अहमद के साथ भागकर शादी कर ली। लड़के के परिवार वाले शुरू से ही इस शादी के लिए राजी नहीं थे। शादी के बाद से लड़की अपने ससुराल में रहने लगी, लेकिन ससुराल वाले उसके हिंदू होने के कारण उसे अपना नहीं पाए। कुछ दिनों बाद शुरू हुआ टॉर्चर शादी के महज एक साल बाद ही ससुराल पक्ष से धर्म बदलने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। कई बार प्रिया के साथ मारा-पीटा भी गया। स्थानीय स्तर पर कई पंचायतें भी हुईं, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए सुलझ गया था। इसके बाद फिर टॉर्चर शुरू हो गया। परेशान होकर प्रिया ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। रमजान में रोजा रखो या घर छोड़ दो प्रिया ने बताया, ‘ससुराल वाले उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करते थे, लेकिन प्रिया ने हर बार इनकार किया। प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की शाम करीब 3 बजे वो जब घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी, तभी सास हलीमा खातून (50), देवर अहमद रेजा (25), महफूज रेजा (22), ननद महासरीन फातिमा (19), खुशनमा परवीन (32) समेत 6-7 अन्य लोग आए। उन्होंने कहा कि अब शादी मुस्लिम से हो गई है, इसलिए तुम्हें हमारा धर्म अपनाना होगा। रमजान के महीने में रोजा रखना होगा, वरना घर छोड़कर जाना होगा।’ काफिर कहकर दोनों को मारने की दी धमकी इसके बाद प्रिया के पति खुशाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मैंने प्रिया से शादी उसका धर्म देखकर नहीं की, उसे अपनी मर्जी से धर्म मानने की आजादी है। यह सुनकर ससुराल वाले भड़क गए और खुशाल को ‘काफिर’ कहकर दोनों को मारने की धमकी दी। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से मारा प्रिया ने बताया, सास हलीमा खातून ने मेरे बाल पकड़कर घसीटा, जबकि देवर अहमद रेजा ने धारदार चाकू से पति खुशाल पर जानलेवा वार किया। खुशाल ने हाथ से रोका, जिससे उनके हाथ में गहरा जख्म हो गया। दूसरे देवर महफूज रेजा ने चाकू उठाकर हमला किया, जबकि महफूज ने बांस से मेरे सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। हमदोनों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारा गया। हल्ला सुनकर पड़ोसी आए तो वो लोग भागते हुए धमकी देते गए कि या तो मुस्लिम बन जाओ, वरना जान से मार देंगे। पत्नी के मायके में रह रहे दोनो प्रिया के पति ने उनकी मां को बुलाया और दोनों को सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। प्रिया को डर है कि ससुराल वाले उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। दोनों फिलहाल प्रिया की मां के घर में रह रहे हैं। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *