पंजाब CM बोले- फ्री इलाज स्कीम कनाडा में भी नहीं:कांग्रेस MLA बोले- बम फटा, पुलिस नहीं मानी; आप MLA बोले- हमारे PA का वेतन बढ़ाओ

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन बजट पर बहस हुई, जिसमें जमकर हंगामा भी हुआ। सदन को अब कल (मंगलवार) सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि गुरदासपुर में पहले सिटी थाने के बाहर बम फटा। लेकिन 15 दिन इसे नहीं माना गया। सरकार ने सुध भी नहीं ली। इससे पहले CM भगवंत मान ने कहा कि 10 लाख तक फ्री इलाज की योजना कनाडा में भी नहीं। विरोधी अब महीने गिन रहे, खुद वादे पूरे नहीं किए। हमने डेढ़ रुपए तक बिजली सस्ती कर दी। कांग्रेस विधायक दल व विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार से महिलाओं को 1000 रुपए देने को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक साल बचा है। पहले ये बताएं कि पिछले 4 साल के दौरान महिलाओं के 48 हजार रुपए मिलेंगे या फिर कुर्ता झाड़ लें। इसके बारे में CM भगवंत मान अपनी बजट स्पीच में क्लियर करें। बाजवा ने ये भी पूछा कि 2022-23 में AAP सरकार ने 14 मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी। इनमें से अब सिर्फ 5 के नाम ही सामने आए हैं। उनकी प्रोग्रेस कुछ नहीं बताई। कम से कम बाकी 9 के नाम ही बता दो। बाजवा ने बेअदबी को लेकर बनाए गए सख्त कानून को लागू न करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान बाजवा बार-बार कहते रहे कि अगर उन्हें बोलने नहीं दे रहे तो बाहर चले जाएं क्या?। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि पहले क्या हमसे पूछकर जाते थे। इसके बाद मंत्री अमन अरोड़ा बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। कुछ समय बाद कांग्रेसी बाहर चले गए। इस दौरान रोचक वाक्या हुआ, जब टाइम की घंटी बजी तो मंत्री अमन अरोड़ा बोल पड़े कि मुझे बोलने दो नहीं तो मैं भी बाहर चला जाऊंगा। बहस से जड़े बड़े अपडेट्स… कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला पेंशनरों और कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोहाली के फेज-6 में चंडीगढ़ की सीमा पर जुटे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मोहाली पुलिस भी अलर्ट रही। सुबह से ही पुलिस ने फेज-6 में दारा स्टूडियों पर चंडीगढ साइड जाने वाली सड़क बंद कर दी थी। लेकिन ट्रैफिक को फेज-6 बस स्टैंड के पास डायवर्ट नहीं किय जा रहा था। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई। करीबी तीन घंटे तक लोग परेशान होते रहे। आगे इसी सड़क पर फेज-छह में मैक्स अस्पताल के आगे से जाने वाली सड़क को बंद कर दिया। सड़क के दोनों साइड पहले बैरिकेड लगाए गए थे। इसके बाद पीछे वाली साइड में तीन बसे तो दूसरी साइड बडे़ ट्रक और पानी की बौछारे मारने वाली गाडी तैनात रही। बहस से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *