पटना, खगड़िया और बेगूसराय के कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पटना सिविल कोर्ट को साइनाइड गैस से भरे 14 बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ईमेल रविवार देर रात 12.43 बजे सिविल कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर आया। ईमेल भेजने वाले का आईडी sourav_biswas1@outlook.com है। मेल में लिखा था कि जज के चैंबर और कोर्ट परिसर में 14 बम लगाए गए हैं। सोमवार को दोपहर 1 बजे से पहले धमाका हो सकता है। इसलिए सभी को कोर्ट परिसर से बाहर निकाल लिया जाए। एक महीने में पटना सिविल कोर्ट को यह तीसरी बार धमकी मिली है। सोमवार सुबह कोर्ट खुलने पर ईमेल की जानकारी मिली। पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता के साथ कोर्ट परिसर पहुंची। करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, कुछ नहीं मिला। इसी तरह dk ईमेल खगड़िया और बेगूसराय कोर्ट को भी मिला। साइबर व सिक्योरिटी सेल भी नाकाम, धमकी देने वाले का पता नहीं पटना सिविल कोर्ट को पिछले 11 महीनों में सात बार आरडीएक्स, आईईडी और साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिल चुका है। 25 अप्रैल 2025, 29 अगस्त 2025, 16 अक्टूबर 2025, 08 जनवरी 2026, 9 फरवरी 2026 और 11 फरवरी को भी कोर्ट में बम प्लांट करने की धमकी दी गई थी। मामले की जांच में पटना पुलिस अब तक कोई सफलता नहीं पा सकी है। जबकि बिहार पुलिस ने ऐसे मामलों की जांच के लिए ईओयू से अलग साइबर क्राइम व सेक्यूरिटी सेल बनाया है। ईमेल में अजमल कसाब, आईएसआई का भी जिक्र ईमेल के अंत में तमिलनाडु रेट्रिवल ट्रूप्स, बिश्वास भाई-नानगुनेरी सेल लिखा है। इसमें दावा किया गया है कि कोर्ट बेगुनाहों को इंसाफ नहीं दिला पा रहे हैं। मेल में पाकिस्तानी आईएसआई और डीएमके का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में अजमल कसाब का भी उल्लेख है। साथ ही दावा किया गया है कि कुछ बम ड्रोन से गिराए गए हैं।