पिता की सलाह से चमके क्रिकेटर अभिषेक शर्मा:दुविधा छोड़ खेला नेचुरल गेम; फाइनल में धमाकेदार पारी भारी टी-20 में चैंपियन

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने अमृतसर में अपने घर पहुंचकर बेटे की शानदार पारी के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ मैचों में अभिषेक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे थे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि वह बिना बताए मैच से पहले अभिषेक से मिलने पहुंच गए। एक पिता और बचपन के कोच होने के नाते उन्होंने बेटे का हौसला बढ़ाया और उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया, अभिषेक ने मुझसे कहा कि पापा मैं थोड़ी दुविधा में हू। जब गेंद आती है तो समझ नहीं आता कि उसे मारूं या छोड़ दूं, इसी कन्फ्यूजन में खेल रहा हू। इस पर राजकुमार शर्मा ने उसे सलाह दी कि बेटा, जैसे तुम बचपन से अपना नैचुरल खेल खेलते आए हो, वैसे ही खेलो और किसी दबाव में मत आओ। राजकुमार शर्मा के मुताबिक, मैच से पहले अभिषेक ने उनसे कहा था, पापा इस बार मैं किसी दुविधा में नहीं रहूंगा, मैं अपना नैचुरल गेम ही खेलूंगा। इसके बाद मैदान पर जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा। भारतीय क्रिकेट टीम ने जे तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इस जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी शानदार और धमाकेदार पारी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में अभिषेक ने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया। उन्होंने कुल 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने 20 ओवरों में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अच्छी शुरुआत न होने के बावजूद फाइनल में चमक हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नहीं था और कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की, लेकिन फाइनल मैच में उनकी जबरदस्त पारी ने सभी संदेहों को दूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *