बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरे पर हैं। आज यात्रा के दूसरे दिन वे अररिया पहुंचे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। वो गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। CM के संबोधन के दौरान कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं। इस पर CM ने कहा, कहां इधर-उधर जा रहे हैं बैठिए ना सब लोग। हम अभी से देख रहे हैं सबको भगा रहे हैं। बतवा जानिएगा तभी ना बताइएगा। बिहार में जो काम हो रहा है वो आपको बता रहे हैं। देश में जो काम हो रहा जानोगे तभी ना बोलोगे। बैठो चुपचाप। विधायक दिव्यंती देवी ने कहा, आपने राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। बिहार को उड़ान दी है। राम के अयोध्या छोड़ने पर जितना दुख अयोध्या वासियों को हुआ होगा आज आपके जाने से हम लोगों को हो रहा है। नीतीश की स्पीच की बड़ी बातें अब जानिए मंत्री, विधायकों ने मंच से क्या कहा CM के कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने से गुस्सा नीतीश की सभा में एंट्री नहीं मिलने से महिलाओं का गुस्सा भा देखने को मिला। नगर परिषद में CRP के पद पर कार्यरत प्रियंका, लक्ष्मी और रिमी ने बताया कि हम लोग सुबह साढ़े 10 बजे से खड़े है, लेकिन हमें अंदर जाने नहीं दिया गया। कार्यक्रम 11 बजे से था फिर भी दरवाजा बंद कर दिया गया। CM के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमलोग बस स्टैंड से पैदल चलकर यहां तक आए है। मंजू राय ने बताया कि, पुलिस लाइन जाने की वजह से मैं थोड़ा लेट पहुंची, इसलिए मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया। इसमें CM की कोई गलती नहीं है। यहां का प्रशासन ही ठीक नहीं है, वो नीतीश कुमार की छवि खराब करना चाहते हैं। सुबह से यहां महिलाएं खड़ी हैं, कम से कम उन्हें तो अंदर जाने देना चाहिए। इनमें जीविका दीदी भी शामिल हैं, आगे उन्हें ही काम करना है। 190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अररिया के बाद मुख्यमंत्री किशनगंज जाएंगे। CM ने जिलों में 190 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी। ये 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी। समृद्धि यात्रा में ड्यूटी के दौरान SI की मौत मधेपुरा में 10 मार्च को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान SI कौलेश्वर सिंह (55) के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित मिसरबीघा गांव के रहने वाले थे। SI कौलेश्वर सिंह उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित थे और उन्हें मुख्यमंत्री के यात्रा में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। मंगलवार देर रात लगभग 11.35 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद आराम करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया।