पिंजौर में एक्टिवा-चोरी के बाद बद्दी पुलिस ने भेजा चालान:वाहन चुराते हुए सीसीटीवी में कैद चोर; मोबाइल पर मिला मैसेज

पंचकूला जिले के पिंजौर की रतपुर कॉलोनी में एक परचून की दुकान के बाहर से एक्टिवा चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार रतपुर कॉलोनी के रहने वाले ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खेड़ा मंदिर के पास उनकी ‘शर्मा डिपार्टमेंटल’ नाम से परचून की दुकान है। उनके पिता नरेश कुमार दुकान के कामों के लिए एक्टिवा का इस्तेमाल करते थे। परचून की दुकान के बाहर खड़ी थी बीते सोमवार को शाम करीब 4:30 बजे उनके पिता ने एक्टिवा को दुकान के बाहर खड़ा किया और दुकान के भीतर काम करने चले गए। लगभग 5:30 बजे जब वे बाहर आए, तो देखा एक्टिवा वहां नहीं थी। घटना के बाद उन्हें आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा लेकर वहां से फरार हो गया है। चोर एक्टिवा ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मनोज कुमार ने बताया कि वहीं बुधवार को उन्हें बद्दी पुलिस द्वारा उनके चोरी हुए एक्टिवा का चालान फोन पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुआ। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *