पंजाब में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के बेटे एडवोकेट मेहताब सिंह खैहरा पंजाब महिला आयोग के सामने पेश हुए। आयोग के नोटिस पर एडवोकेट मेहताब खैहरा ने सवाल खड़े किए और फिर आयोग से जवाब फाइल करने के लिए सात दिन का वक्त मांगा है। मेहताब खैहरा ने आयोग से एसएसपी कपूरथला की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि वो अपना जवाब आयोग के सामने पेश कर सकें। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह संधू की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भी महिला आयोग को शिकायत दी गई। संधू ने कुछ महिलाओं के साथ आयोग की चेयरपर्सन को लिखित शिकायत दी और कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि जिस तरह विधायक सुखवाल सिंह खैहरा को नोटिस दिया गया, उसी तर्ज पर सीएम को भी नोटिस देकर तलब किया जाए। एडवोकेट मेहताब सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के खिफाफ आयोग ने कार्रवाई नहीं की तो वो कोर्ट जाएंगे। नोटिस किसे है एसएसपी कपूरथला या सुखपाल सिंह खैहरा सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे मेहताब सिंह खैहरा ने कहा कि महिला आयोग ने शू मोटो लेकर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आयोग की चेयरपर्सन से पूछा कि उन्होंने कपूरथला एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है या फिर सुखपाल सिंह खैहरा व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पेश होने के लिए कहा है। आयोग से मांगी एसएसपी कपूरथला की रिपोर्ट एडवोकेट मेहताब सिंह ने कहा कि उन्हें जो नोटिस मिला था उसमें एसएसपी को जांच करके रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इसके अलावा नोटिस में सुखपाल सिंह खैहरा व कैप्टन अमिरंदर सिंह को तलब किया है। सुखपाल खैहरा के बयान पर हुआ हंगामा आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को पेश होने के कहा था। खैहरा के खिलाफ विधानसभा में पास हुआ निंदा प्रस्ताव सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए। पंजाब महिला आयोग ने लिया था शू मोटो शू मोटो नोटिस में चेयरपर्सन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है। यही नहीं चेयरपर्सन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा था। एसएसपी कपूराथला ने भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे। सीएम के खिलाफ दी शिकायत की जांच होगी एडवोकेट मेहताब सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता किरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा महिला दिवस के मौके पर दी गई स्पीच के खिलाफ भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन ने भरोसा दिलाया है कि वह इस पर भी संज्ञान लेंगे। सुखपाल खैहरा के बेटे का कहना है कि अगर आयोग ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो वह हाईकोर्ट में इस मामले की याचिका दायर करेंगे।