सुजानपुर विकासखंड की 7 पंचायतें सुपोषित घोषित:2 अप्रैल को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा सम्मान, 1 लाख की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

हमीरपुर जिले के सुजानपुर विकासखंड की 7 पंचायतों को केंद्र सरकार ने ‘सुपोषित पंचायत’ घोषित किया है। यह उपलब्धि पूरे देश में किसी एक विकासखंड से चयनित पंचायतों की सबसे बड़ी संख्या है। इन पंचायतों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि केंद्र सरकार के ‘सुपोषित पंचायत अभियान’ के तहत देशभर से एक हजार पंचायतों का चयन किया गया है। इन चयनित पंचायतों को प्रति पंचायत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह चयन एक व्यापक सर्वेक्षण के बाद किया गया है, जिसके लिए पिछले वर्ष नामांकन मांगे गए थे। हिमाचल प्रदेश से कुल 50 पंचायतों का चयन इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश से कुल 50 पंचायतों का चयन हुआ है। इनमें से हमीरपुर जिले की 9 पंचायतें शामिल हैं। विशेष रूप से, हमीरपुर जिले की इन 9 पंचायतों में से 7 अकेले सुजानपुर विकासखंड से चुनी गई हैं, जबकि हमीरपुर और भोरंज विकासखंड से एक-एक पंचायत को स्थान मिला है। दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित सुजानपुर विकासखंड की चयनित पंचायतों में जोल, धमडियाणा, चमियाना, पटलांदर, री, दाडला और मनिहाल शामिल हैं। इन पंचायतों से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक-एक जनप्रतिनिधि को 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया ग्राम पंचायत चमियाना के उप प्रधान सुभाष सडयाल ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पंचायत के लोगों और प्रतिनिधियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *