पानीपत में RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आज:1487 प्रतिनिधि होंगे शामिल, योजनाओं पर मंथन; BJP अध्यक्ष नितिन नबीन भी पहुंचेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13 से 15 मार्च तक पानीपत जिले के समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार की आगामी रूपरेखा पर गहन मंथन किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक का औपचारिक शुभारंभ आज शुक्रवार यानी 13 मार्च की सुबह 9 बजे सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में होगा। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के संघचालक पवन जिंदल भी उपस्थित रहे। इन तीन दिन के कार्यक्रमों में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पहुंचेंगे। 10 करोड़ घरों तक संघ की पहुंच बैठक के मुख्य बिंदुओं में संघ का शताब्दी वर्ष (2025) केंद्र में रहेगा। शताब्दी वर्ष के तहत अब तक देशभर के 10 करोड़ से अधिक घरों तक संघ की पहुंच हो चुकी है। संत रविदास जयंती बैठक में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी, जो 1 फरवरी से अगले वर्ष 20 फरवरी तक पूरे देश में समरसता के संदेश के साथ मनाए जाएंगे। एक साल में 5500 नई शाखाएं शुरू आंबेकर ने संगठन की मजबूती के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में देशभर में 5500 से अधिक नई शाखाएं शुरू हुई हैं। डिजिटल माध्यम से भी संघ से जुड़ने का क्रेज बढ़ रहा है, जहां हर साल लगभग 1.25 लाख लोग ज्वाइन RSS के माध्यम से जुड़ रहे हैं। 32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी रहेंगे शामिल प्रतिनिधि सभा में संघ प्रेरित 32 संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद एडवोकेट आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, डॉ. रघुराज किशोर व आशीष चौहान राष्ट्र सेविका समिति शांता अक्का व ए सीता, राष्ट्रीय अध्यक्ष (विशेष आमंत्रित) के साथ भारतीय किसान संघ और मजदूर संघ के प्रतिनिधि। 15 मार्च को बैठक के समापन पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रेसवार्ता कर लिए गए निर्णयों और पारित प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *