हरियाणा में आज 12वीं एवं डीएलएड की परीक्षा:540 सेंटरों पर 16 हजार 162 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, वीरवार को 16 नकलची पकड़े

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 13 मार्च को 12वीं एवं डीएलएड़ की परीक्षा 540 सेंटरों पर होगी। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) समाजशास्त्र व उद्यमिता एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में 16162 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे। इससे पहले 12 मार्च को प्रदेशभर में सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विज्ञान व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कृषि व दर्शनशास्त्र विषय एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं हुई। उड़नदस्तों द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन के कुल 16 मामले दर्ज किए। जिसमें 1 केस प्रतिरूपण का शामिल हैं। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 8 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया। सेकेंडरी विज्ञान व सीनियर सेकेंडरी कृषि व दर्शनशास्त्र विषय एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षाओं में 2,89,690 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। 5.66 लाख परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *