मेटा ने फेसबुक, वॉट्सऐप और मैसेंजर पर नए स्कैम डिटेक्शन टूल्स किए लॉन्च, अब पहले से मिल जाएगी चेतावनी

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए Meta ने 11 मार्च 2026 को नए एंटी-स्कैम टूल्स लॉन्च किए हैं. इन टूल्स का मकसद यूजर्स को फेक जॉब ऑफर, फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए पैसे मांगने या अकाउंट लिंक करने जैसे स्कैम से पहले ही सतर्क करना है. कंपनी के मुताबिक स्कैमर्स अब धीरे-धीरे भरोसा बनाकर धोखा देते हैं, इसलिए ये नए फीचर्स ऐसे स्कैमर्स की गतिविधियों पर पहले ही अलर्ट देकर यूजर्स को नुकसान से बचाने में मदद करेंगे. यह फीचर मार्च 2026 में कई देशों में रोलआउट होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *