मुख्यमंत्री का फैसला गठबंधन तय करेगा- श्रवण कुमार:निशांत को सीएम बनाने की मांग पर बोले- हर दल चाहता है उसका नेता CM बने

मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की राजनीति, राज्यसभा चुनाव और मुख्यमंत्री पद को लेकर कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री किसका होगा, इसका फैसला बड़े स्तर पर होगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘यह निर्णय गठबंधन में शामिल सभी दल मिलकर करेंगे।’ साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सभी सीटों पर NDA की जीत का दावा भी किया। मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मंत्री मंत्री श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उनका होगा। इस पर उन्होंने कहा कि, ‘यह सब बड़े स्तर पर तय होगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘जिसने यह बयान दिया है, उसी से जाकर पूछा जाना चाहिए कि उन्हें कैसे पता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।’ निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि, ‘हर दल का नेता चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने, उनका नेतृत्व आगे आए।’ राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट जीतने का दावा राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि, ‘बिहार में हो रही तरक्की और विकास को देखते हुए विधायक मतदान करेंगे, चाहे वे किसी भी दल के हों।’ उन्होंने दावा किया कि, ‘महागठबंधन के उम्मीदवार की हार होगी और एनडीए पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा।’ विधायकों की बैठक और रणनीति तैयार उन्होंने बताया कि, राज्यसभा चुनाव को लेकर हाल ही में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।’ सिलेंडर की किल्लत पर सख्ती का आश्वासन बिहार में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि, ‘कुछ लोग कालाबाजारी करने में लगे हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांचवें उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए उम्मीदवार को लेकर शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा के नाम की चर्चा है। हालांकि, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि, ‘उम्मीदवार के नाम का खुलासा उचित समय पर किया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *