अंबाला में आयकर विभाग की टीम पर हमला:साहा की न्यूट्रिशन फैक्ट्री में पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े, ड्राइवर घायल

हरियाणा में अंबाला जिले के साहा स्थित एक न्यूट्रिशन फैक्ट्री में सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम पर फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने टीम की गाड़ियों पर पथराव किया और ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्वे के दौरान आग की अफवाह जानकारी के अनुसार आज आयकर विभाग की टीम अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में साहा स्थित न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड में सर्वे के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब 1:40 बजे फैक्ट्री के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के नीचे आग लगने की सूचना फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर आयकर टीम फैक्ट्री से बाहर निकलकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी हो गई और फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगी। 45 मिनट बाद टीम को घेरकर किया हमला इस दौरान करीब 45 मिनट बाद फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों ने, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, अचानक आयकर टीम को घेर लिया। जब टीम के सदस्य अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ियों में बैठने लगे, तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की और पथराव शुरू कर दिया। अर्टिगा के टूटे शीशे, ड्राइवर के फाड़े कपड़े हमले के दौरान टीम की अर्टिगा कार पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। घटना में ड्राइवर जगदीप घायल हो गया। उपद्रवियों ने एक अन्य हुंडई वर्ना कार के हैंडल भी तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज फैक्ट्री में ही छूटे हमले के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आयकर टीम को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्ट्री परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *