नकोदर के कांग्रेस नेता बलविंदर ‘बालू’ का निधन:बेअंत सिंह, चरणजीत चन्नी के रहे करीबी, शनिवार दोपहर होगा अंतिम संस्कार

नकोदर के सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद बलविंदर कुमार ‘बालू’ का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे नकोदर (नूरमहल) के रविदासपुरा मोहल्ला निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार 14 मार्च को दोपहर 12 बजे रविदासपुरा श्मशान घाट पर किया जाएगा। बलविंदर ‘बालू’ कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे। उनके दिवंगत भाई, स्वर्गीय ओम प्रकाश ‘बालू’ भी पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे थे। विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक दलों के नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। बेअंत सिंह के बेहद करीबी थे बालू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, पूर्व सांसद सरदार मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय गुरविंदर सिंह अटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह समरा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (जिला जालंधर) और विधायक परगट सिंह (जालंधर कैंट) जैसे कई प्रमुख नेताओं से घनिष्ठ संबंध थे। बलविंदर ‘बालू’ के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक बलविंदर ‘बालू’ के निधन पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार अमरजीत सिंह समरा, कांग्रेस के नकोदर विधानसभा प्रभारी डॉ. नवजोत सिंह दहिया, नकोदर की विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान, बसपा के महासचिव गुरमेल चुंबर, नकोदर के पूर्व विधायक जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, नूरमहल नगर परिषद की अध्यक्ष बीबी हरदीप कौर जौहल, एकता मंच वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) नूरमहल के महासचिव जसवीर सहजल, समाजसेवी नरेंद्र भंडाल, राकेश क्लेर, बलविंदर सिंह, पार्षद जंग बहादुर कोहली, नूरमहल मार्केट कमेटी के चेयरमैन लखबीर सिंह शीर और पार्षद राजीव मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *