संगरूर जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पजैरो गाड़ी के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर गांव बेंनडा से गांव लड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान धुरी की तरफ से एक काले रंग की पजैरो कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आती हुई पहुंची। कार ड्राइवर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार का सिर सड़क किनारे जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार दुर्घटना में साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर संगरूर की तरफ फरार हो गया। पुलिस स्टेशन सदर धुरी के थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पजैरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।