पलवल में शॉर्ट सर्किट से सूत के गोदाम में आग:लाखों का माल जला; फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू

पलवल शहर के भवन कुंड चौक के निकट स्थित शगुन इंटरप्राइजेज नामक सूत के व्यापारी के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 40 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोदाम से धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे सूत के गट्ठों में तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। चार घंटे में पाया काबू गोदाम की इमारत में बेसमेंट के साथ दो मंजिलें और बनी हुई थीं। आग तेजी से फैलते हुए बेसमेंट से लेकर ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर लगभग 1 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। अफरा-तफरी का माहौल, जनहानि नहीं आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों को खाली कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *