केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत:महेंद्रगढ़ में एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, हेलीपैड और सुरक्षा का किया निरीक्षण

महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, पाली में शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का आगमन होगा। बता दे कि वे यहां 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूजा वशिष्ठ ने आज स्वयं विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया और तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
तैयारियों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान, एसपी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, हेलीपैड की व्यवस्थाओं और विभिन्न नाका ड्यूटियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ बैशाख बागी आईपीएस, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी सुरेश कुमार और डीएसपी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सौंपी जिम्मेदारी इन अधिकारियों को आयोजन के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और कार्यक्रम के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *