हरियाणा कांग्रेस के MLA चायल रवाना:लंच और सैर-सपाटा करने गए, शाम को वापस गलू लौटेंगे; होटल परिसर और हाईवे पर पुलिस तैनात

हिमाचल प्रदेश के शिमला के गलू में ट्विन टावर होटल में ठहरे हरियाणा कांग्रेस के विधायक चायल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक चायल के साथ लगते जनेड़घाट में ITC कंपनी के होटल में लंच करने और सैर सपाटा करने गए हैं। शाम को वापस ट्विन टावर होटल लौट सकते हैं। शाम को ट्विन टावर होटल में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ डिनर रखा गया है। बता दें कि हरियाणा में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला लाकर ठहराया है, जो कि शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में ठहराए गए। विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर दिन रात पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। आज सुबह के वक्त सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू आज (शनिवार) सुबह ट्विन टावर होटल पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। करीब 2 घंटे की मुलाकात के बाद वह शिमला लौट गए। NH से ही होटल जाने की किसी को इजाजत नहीं ट्विन टावर होटल के लिए NH 5 से सड़क कटती है। उसी जगह पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होटल परिसर तक न पहुंच सके। मीडिया को भी होटल परिसर से करीब 200 मीटर दूर रोक दिया गया है। होटल के भीतर जाने की इजाजत केवल वहां काम करने वाले कर्मचारियों को ही दी गई। इनके अवाला हरियाणा कांग्रेस के वही नेता होटल तक पहुंच पा रहे हैं, जो कुफरी स्थित रेडिसन होटल में ठहरे हुए हैं और बीती शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ ही हरियाणा से शिमला पहुंचे। दोपहर बाद डेढ़ बजे के करीब सभी चायल के लिए रवाना हुए। चायर में लंच के बाद सैर सपाटा भी करेंगे। होटल परिसर में टहले कुछ विधायक सूत्रों के अनुसार- हरियाणा कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सुबह के वक्त होटल से बाहर मॉर्निंग वॉक की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद कुछ विधायक दोपहर डेढ़ बजे तक होटल परिसर में टहलते जरूर नजर आए। कई विधायक होटल के कमरों की खिड़कियों से बाहर झांकते हुए भी दिखाई दिए। 2 होटलों में ठहराए गए कांग्रेस विधायक और नेता सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों के अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और सांसद भी शिमला के कुफरी और गलू क्षेत्र में पहुंचे हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था दो अलग-अलग होटलों में की गई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर दरअसल, कांग्रेस को आशंका है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए पार्टी ने रणनीति के तहत 31 विधायकों को शिमला लाकर एक साथ ठहराया है। हालांकि, 6 विधायक शिमला नहीं आए। बताया जा रहा है कि 16 मार्च की सुबह सभी विधायकों को शिमला से हरियाणा ले जाया जाएगा और उन्हें सीधे मतदान स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *