पटना में 3 पुलिस वाले जिंदा जलते-जलते बच गए। दरअसल धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद हाईवा का ड्राइवर भागने लगा। इस दौरान वो रैलिंग के टकरा गया। रैलिंग के टकराते ही गाड़ी में आग लग गई। हाईवा धू-धू कर जलने लगी। हाईवा में आग लगते ही ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई है। हादसे में डायल 112 की गाड़ी में मौजूद ASI मोहम्मद असलम कुरैशी, महिला कॉन्स्टेबल मुन्नी कुमारी, ड्राइवर दिलीप कुमार को हल्की चोट आई है। पुलिस ने क्लीनर को पकड़ा है। उसका नाम पंकज कुमार है। वो जहानाबाद का रहने वाला है। घटना भखरी पुल के पास हुई। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… सबसे पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें… 112 की गाड़ी में मौजूद पुलिस वालों ने क्या कहा हाईवा के क्लीनर ने बताया, मैं सो रहा था। पता नहीं कैसे गाड़ी को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद ड्राइवर भाग गया। मेरी कोई गलती नहीं है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हाईवा पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना के वक्त मौके पर हल्का जाम लग गया। हादसे की जांच जारी है ASI मोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया, घटना के बाद हमने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यहां टीम भेजी गई। फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके बाद आग बुझाई गई। कि हाईवा के मालिक की जानकारी जुटा रहे हैं।