IDFC बैंक फ्रॉड: सावन ज्वैलर्स मालिक गिरफ्तार:खाते में लिए 250 करोड़ रुपए, गोल्ड आइटम सेल दिखाए, मोटे कमीशन पर दिया कैश

हरियाणा के सरकारी विभागों के साथ IDFC बैंक कर्मियों के द्वारा किए गए 590 करोड़ के फ्रॉड में ACB की टीम ने सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। जिसे कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घोटाले की जांच के दौरान ACB की टीम ने पाया कि 250 करोड़ रुपए की राशि सावन ज्वेलर्स के द्वारा रिभव ऋषि, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों/फर्मों से प्राप्त की गई । इन कंपनियों/फर्मों में पैसा सरकारी खातों से गैर कानूनी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे। मोटे कमीशन पर दिया कैश प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन के द्वारा मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया व इसके लिए भारी कमीशन प्राप्त किया। आरोपी के द्वारा इन फर्मों/कंपनियों के नाम सोने के आइटम्स बेचे हुए दिखाए गए। आरोपी राजन ने इस मामले में धोखाधड़ी की शुरुआत से ही षडयंत्र रचने में अहम भूमिका निभाई तथा पूर्व योजना के तहत् अपराध को अंजाम देने में सक्रिय योगदान दिया। अब तक 12 हो चुके गिरफ्तार बैंक फ्रॉड केस में एसीबी के द्वारा यह 12वीं गिरफ्तारी है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा हो सके।जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वेलर्स को अनधिकृत तरीके से पैसा Cap Co Fintech Services, SRR Planning Gurus Pvt. Ltd. और Swastik Desh Project इत्यादि से प्राप्त हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *