बोचहां CHC में डायरिया के दो मरीज भर्ती:बदलते मौसम के कारण बढ़ा प्रकोप, एक की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार रात डायरिया के दो मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद जियाउद्दीन उनके इलाज में जुटे हैं। डायरिया से पीड़ित मरीजों की पहचान लोहसरी पंचायत के भुसाही गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णा देवी और 13 वर्षीय सुनीधी कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ित मरीजों ने बताया कि शादी के भोज में खाना खाने के बाद उनकी यह स्थिति हुई। डॉ. रंजीत कुमार ने इलाज के दौरान बताया कि सुनीधी कुमारी की स्थिति में सुधार हो गया है, जबकि कृष्णा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है, और यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने जानकारी दी कि अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए डायरिया के मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *