संगरूर में बाइक सवार दो युवक अरेस्ट:चूरा पोस्त लेकर जा रहे, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, शक होने पर पकड़ा

पंजाब के संगरूर जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। यह कार्रवाई शेरपुर थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस स्टेशन शेरपुर के एसएचओ बलौर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी गांव टीबा से गांव मनाल की तरफ गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान उनके आगे एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार दिखाई दिए, जिनके बीच में एक सफेद प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने रोका पुलिस पार्टी को देखकर दोनों युवकों ने अचानक अपनी बाइक घुमाकर वापस जाने की कोशिश की, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस अधिकारी ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से तुरंत बाइक सवारों को रोक लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में हुई पहचान पूछताछ के दौरान बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम हरदीप सिंह उर्फ धुन्ना निवासी गांव मनाल बताया, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम करमजीत सिंह निवासी गांव मनाल बताया। जब पुलिस ने उनके पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 7 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *