मोहाली के खरड़ बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने चाय के स्टाल में जा घुसी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। हालांकि अगर यह हादसा दिन या वर्किंग डे में होता तो कई लोगों की जा जा सकती थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे को दो प्वाइंट में जानिए – पहले आईस्क्रीम वाले को हिट किया जानकारी के मुताबिक यह मामला रात 11 बजे के करीब का बातया जा रहा है। खरड़ बस स्टैंड से सिविल अस्पताल खरड़ की ओर जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार आई -20 कार अचानक बेकाबू हो गई। सबसे पहले कार सड़क किनारे खड़े एक आइसक्रीम विक्रेता के रेहड़ी से टकराई। आइसक्रीम बेचने वाले ने तुरंत भागकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद कार और ज्यादा बेकाबू हो गई और सीधे पास बने चाय के खोखे में जा घुसी। खोखे में बैठे दो लोग चपेट में लिए पता चला है कि उस जब कार खोखे पर दो लोग बैठे हुए थे, जो कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।