जालंधर थाने में चले थप्पड़-मुक्के:ढाबा मालिक लकड़ी चुराने पर युवक पुलिस स्टेशन लाया, यहां दोनों पक्ष भिड़े, SHO ने कहा-मैं मौजूद नहीं था

जालंधर के थाना भारगो कैंप में लकड़ी चुराने के आरोपी को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। घटना रविवार शाम 7 बजे की जालंधर के दयोल नगर की है। डॉक्टर बीआर अंबेडकर सेल पंजाब शहरी के युवा प्रेजीडेंट सतीश कुमार खोसला ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता हैं।
उसके पास काम करने वाले इंद्रजीत ने बताया कि उसके साले को किसी ने पीट दिया है। इंद्रजीत ने बताया कि साला जोबन बूटा मंडी में शेरू पंजाबी ढाबा के पास से निकल रहा था कि ढाबे के बाहर एक टेबल पड़ा था। इसकी लकड़ी जोबन ने उठा ली। उसने कहा कि उसे आग सेंकनी है। इस पर ढाबा संचालक ने चोरी के आरोप लगाकर मारपीट करनी शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान उसकी बाजू को 3 जगह से तोड़ दिया और बाद पुलिस को शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस जोबन को थाने ले आई तो पीड़ित परिवार उनके पास मदद के लिए आया। वह परिवार के साथ थाने में पहुंचे तो ढाबा संचालक ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ थाने के अंदर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्होंने गले में पहनी सोने की चेन तोड़ दी, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना भार्गव कैंर की पुलिस को दी।
वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने नाम न बताते हुए कहा कि हमने अपने घर का दरवाजा उखाड़कर बाहर रखा था। उस दरवाजे को आरोपी ने तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसे रोका और कारण पूछा तो उसने कहा कि उसने किसी को पीटना है, इसलिए लकड़ी चाहिए थी। उसे दरवाजा तोड़ने से हटाया तो युवक ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद वह गालियां देने लगा और गंदे-गंदे इशारे करने लगा। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से उसे काबू किया गया और थाने में पुलिस को सौंपा गया।
पीटने के आरोप सरासर झूठे हैं। उनकी तरफ से युवक को नहीं पीटा गया। युवक की बिरादरी के बहुत से लोग थाने में एकत्रित होकर धौंस दिखा रहे हैं। युवक पहले से ही नशेड़ी है और इसे चोटें भी पहले ही लगी हैं।
थाना प्रभारी लखबीर ने कहा कि दोनों पार्टियों की बात सुनी जा रही है। दोनों पार्टियों के बयान लिखने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना के बारे सतीश कुमार ने बताईं 3 अहम बातें… थाना प्रभारी बोले-हमारी मौजूदगी में झगड़ा नहीं हुआ
थाना भारगो कैंप के अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि थाने में कुछ लोग युवक को लेकर आए थे। यहां इनमें किसी बात को लेकर तल्खी हो गई जिससे ये फिर से झगड़ गए। जब ये लोग झगड़ा कर रहे थे पुलिस अंदर बयान लिख रही थी पुलिस की मौजूदगी में कोई झगड़ा नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों की बात सुनी जा रही है। दोनों पार्टियों के बयान लिखने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *