2 दिन से लापता था, गंगा नदी में मिला शव:बेगूसराय में नहाते समय डूबने की आशंका, पुलिस कर रही थी तलाश

बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में डूबने से मौत हो गई। रविवार की दोपहर मथार गंगा घाट के पास से मयंक कुमार उर्फ मिठू (15) का शव बरामद किया गया। मयंक शुक्रवार से ही घर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे। नयागांव निवासी रामरेखा सिंह का बेटा मयंक कुमार शुक्रवार को अपने घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन और सगे-संबंधियों के यहां पता करने के बाद भी जब मयंक का कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने शनिवार को नयागांव थाना में उसके लापता होने की लिखित सूचना दर्ज कराई। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन के दौरान शनिवार शाम को नयागांव गंगा घाट पर मयंक की साइकिल, कपड़े और टोपी बरामद की गई। सामान मिलते ही परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। नहाने के दौरान डूबने की आशंका आशंका जताई गई कि मयंक गंगा नदी में नहाने या किसी अन्य कारण से डूब गया होगा। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और परिजनों ने नदी में तलाशी अभियान तेज कर दिया। खोजबीन के दौरान रविवार को मथार गांव के समीप गंगा किनारे एक शव तैरता हुआ मिला। जिसकी पहचान मयंक के रूप में हुई। सूचना मिलते ही नयागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया से मामला डूबने का प्रतीत होता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *