लखनऊ में खेल खेल में गई बच्ची की जान:सीने पर लगा बैट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ के आशियाना इलाके में खेल-खेल में एक बच्ची की मौत हो गई। औरंगाबाद जागीर में रविवार शाम खेलते समय बैट लगने से 13 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, पेशे से सरिया का काम करने वाले सूरज राजपूत अपने परिवार के साथ आशियाना के औरंगाबाद जागीर में रहते हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे उनकी बड़ी बेटी वैष्णवी (13) अपनी छोटी बहन छवि और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान खेलते समय बैट वैष्णवी के सीने पर लग गया। बैट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को लोकबंधु अस्पताल ले गए घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबराकर उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, वैष्णवी चौथी कक्षा की छात्रा थी। वह दो बहनों में बड़ी थी और परिवार में चार माह का एक छोटा भाई भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया बच्ची की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रेखा अपनी बेटी को याद कर कई बार बेहोश हो गईं, वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी दहाड़ें मारकर रोते रहे। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *