ईरान संकट पर बोले सांसद देवेश चंद्र ठाकुर:भारतीयों की सुरक्षा-दोनों देख के संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

“ईरान में रह रहे भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर ईरान से सफल बात हुई है। भारतीयों को ईरान से सुरक्षित भारत लाने को लेकर ईरान से गंभीरता से बात हुई है।” ये बातें मुजफ्फरपुर पहुंचे सीतामढ़ी सांसद सह भारत-ईरान मैत्री संसदीय समिति के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर ने कही। रविवार को मुजफ्फरपुर के एक होटल में पहुंचे देवेश चन्द्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने ईरान के दूतावास में जाकर सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही साहब से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने के मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई। वैश्विक संकट से जूझ रहा है ईरान सांसद ने कहा कि फिलहाल ईरान वैश्विक स्तर की कई समस्याओं से जूझ रहा है। इस स्थिति को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मजबूत कूटनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और भविष्य में भी यह संबंध बने रहेंगे। ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा बैठक के दौरान ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने बताया कि वहां बड़ी संख्या में भारतीय रह रहे हैं, जिनमें करीब 1000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूतावास के साथ इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गैस की बढ़ती कीमतों पर भी रखी अपनी बात जब गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा कि जहां युद्ध जैसी स्थिति होती है, वहां इसका असर तेल और गैस के वैश्विक बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि ईरान दुनिया के बड़े तेल और गैस निर्यातकों में से एक है और भारत उसके प्रमुख खरीदारों में शामिल है। ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध आगे भी जारी रहेंगे और इस विषय पर भी बातचीत चल रही है। नेपाल के नेता के बयान पर दिया जवाब नेपाल चुनाव में बहुमत लाने वाले बालेन शाह द्वारा बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा कि कौन सा क्षेत्र किसका है। जो क्षेत्र भारत का है वह भारत का ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *