मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तुर्की ओवरब्रिज के समीप श्मशान घाट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुर्की थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) मुजफ्फरपुर भेज दिया। तुर्की थाना के एएसआई बबलू कुमार ने घटना की पुष्टि की। एएसआई बबलू कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।