AAP विधायक के PA इशारा कर फंसे:मानसा में अकाली दल की महिलाओं ने शिकायत दी; कहा- यह अश्लील, गाड़ी भी चढ़ाने की कोशिश की

मानसा ब्लॉक समिति के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया, लेकिन इस दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पैदा हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। अकाली दल की महिला ब्लॉक समिति की सदस्यों ने मानसा के SSP भगीरथ सिंह मीणा और पंजाब महिला आयोग को एक शिकायत सौंपी है। इसमें आरोप है कि AAP विधायक डॉ. विजय सिंगला के निजी सहायक (PA) गुरलाल सिंह ने अकाली दल की महिला सदस्यों को देखकर आपत्तिजनक इशारा किया। साथ ही जिला परिषद भवन के बाहर AAP नेता की ओर से चुनाव में की गई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे अकाली सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना का फोटो भी सामने आया है, जिसमें PA गुरलाल सिंह गाड़ी से हाथ निकालकर इशारा करते दिख रहे हैं। मानसा ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन के चुनाव में दोनों पदों पर AAP को जीत मिली। इसमें अकाली सदस्यों का आरोप था कि उन्हें चुनाव में भाग ही नहीं लेने दिया गया। उन्हें कमरे में बंद कर AAP सदस्यों ने वोटिंग की। इसमें पुलिस और SDM ने AAP का साथ दिया। महिला सदस्यों की शिकायत में ये बातें लिखीं… जानिए, चुनाव के दौरान कैसे उपजा विवाद… शनिवार, 14 मार्च को मानसा ब्लॉक समिति में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन के चुनाव संपन्न हुए। इसमें माना जा रहा था कि अकाली दल को ही दोनों पदों पर जीत मिलेगी, क्योंकि अकाली दल के पास 14, जबकि AAP के पास 12 सदस्यों का समर्थन था। अकाली सदस्य बोलीं- पुलिस ने हमें कमरे में बंद किया चुनाव में मानसा की SDM बलजीत कौर को प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनाया गया। उनकी देखरेख में ही चुनाव संपन्न हुए। अकाली दल की सदस्य जतिंदर कौर का कहना है कि उनके सभी सदस्य चुनाव में भाग लेने के लिए सही समय पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने सभी की चेकिंग कर एंट्री करवाई, लेकिन सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठा दिया गया। उनसे कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही सभी को बुलाया जाएगा। जतिंदर कौर कहती हैं- थोड़ी देर में एक पुलिसवाला आया और हमारे कमरे का दरवाजा बंद कर चला गया। इसके बाद AAP की खुशप्रीत कौर को चेयरपर्सन और राजप्रीत कौर को वाइस चेयरपर्सन घोषित कर दिया। जबकि, हमें वोटिंग भी नहीं करने दी गई। इसके विरोध में ही हम जिला परिषद के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहां विधायक के PA ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फिर अश्लील इशारा किया। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मानसा ब्लॉक समिति चुनाव में हंगामा:अकाली दल का आरोप- सदस्यों को कमरे में बंद कर वोट नहीं डालने दिया, AAP दोनों पद जीता मानसा में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ। आरोप है कि इसमें अकाली दल के मेंबरों को वोट नहीं डालने दिया गया और उनको कमरे में बंद कर दिया गया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *