भास्कर न्यूज | अमृतसर हाल गेट सिटी सर्किल के घी मंडी बिजली घर के अधीन आते एक होटल की निगम ने बिल्डिंग सील की हुई है। इस सील बिल्डिंग में पहले ही 21 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। बिल्डिंग सील होने के बावजूद होटल मालिक की ओर से नया कनेक्शन अप्लाई कर दिया। इसका पता जब इंफोर्समेंट विभाग को चला तो उन्होंने सील बिल्डिंग के नए कनेक्शन की फाइल रद्द करवा दी। वहीं सूत्रों से पता चला है कि निगम ने इस बिल्डिंग को काफी माह से सील किया हुआ है। वहीं इसकी जांच विभाग द्वारा शुरू की गई है। पावरकॉम से मिली जानकारी मुताबिक उक्त बिल्डिंग में 21 किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन है। जिसमें अन आथोराइज यूज इलेक्ट्रिसिटी (यूयूई) हो रही थी। जिसके कारण बिल्डिंग मालिक को यूयूई करने पर जुर्माना डाला जाएगा।