वेस्टर्न डिस्टर्बेंस:5 एमएम बारिश से 24 घंटे में पारा 6.4 ​डिग्री गिरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और तेज हवाओं के बीच बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के चलते 20 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश से रविवार को दिन का पारा 6.4 डिग्री गिरकर 21.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री रहा। बारिश से गर्मी से राहत मगर किसानों के लिए आफत बन गई। तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। संभावित बारिश और आंधी को देखते हुए किसान विशेष सावधानी बरतें। खेतों में फिलहाल सिंचाई न करें और कीटनाशकों या खाद का छिड़काव भी टाल दें। खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को तेज हवाओं से बचाने के उपाय करें। आम लोग भी गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। 20 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुरिंदर पाल, डायरेक्टर, आईएमडी चंडीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *