राज्य में 529 जगह रेड, 196 लोग अरेस्ट

चंडीगढ़ | ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 54वें दिन पुलिस ने राज्यभर में 529 जगह छापेमारी की। पुलिस टीमों ने 196 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे 4 हथियार बरामद किए। इसके अलावा 70 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 107 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के 379वें दिन पुलिस ने 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 9 किलो हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 5 किलो भुक्की, 2457 नशे की गोलियां और 10400 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने 33 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *