यमुनानगर में एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत:पंजाब के अस्पताल में दाखिल था; सोम नदी पर रॉन्ग साइड से मारी टक्कर

यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ललहाड़ी कलां निवासी बलजीत सिंह को शुक्रवार सोम नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे बिलासपुर और जगाधरी के अस्पतालों में उपचार दिया गया, जिसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पंजाब के डेराबसी स्थित अस्पताल ले गए। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के मामले में व्यासपुर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोम नदी पुल के पास हुआ हादसा शिकायतकर्ता नरेद्र निवासी ललहाड़ी कलां ने बताया कि वह गांव में सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान चलाता है। शुक्रवार को वह दीपक के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर व्यासपुर से शाम करीब 6 बजे अपने गांव ललहाड़ी कलां लौट रहा थे। उनके आगे उनका भतीजा बलजीत सिंह पुत्र रघुबीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर चल रहा था। जब वे करीब शाम 7 बजे सोम नदी के पुल के पास गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर बलजीत सिंह की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक भी सड़क किनारे गिर पड़ा। शरीर पर आई कई गंभीर चोटें नरेंद्र के अनुसार हादसे में उसके भतीजे बलजीत सिंह के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान उन्होंने टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना किसी ने डायल-112 पर दे दी, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। नरेंद्र और अन्य लोगों ने घायल बलजीत सिंह को 112 की मदद से पहले सरकारी अस्पताल व्यासपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जगाधरी अस्पताल रेफर कर दिया। जगाधरी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यमुनानगर अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजन उसे गाबा अस्पताल ले गए। पंजाब के अस्पताल में तोड़ा दम उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह की हालत गंभीर बनी रही, इसलिए शनिवार को उसे बेहतर इलाज के लिए पंजाब के डेराबसी स्थित इन्डस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *