गुरुग्राम में सोमवार सुबह फर्रुखनगर रोड पर बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने ईवी कार और लोडिंग थ्री-व्हीलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ड्राइवरों को हल्की चोटें आईं। हादसा करीब सुबह 8 बजे हुआ। ईवी कार फर्रुखनगर की तरफ से आ रही थी। जबकि लोडिंग थ्री-व्हीलर सामान लेकर जा रहा था। अचानक दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चूर-चूर हो गया। सौभाग्य से दोनों ड्राइवरों को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाल-बाल बचे ड्राइवर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों ड्राइवरों को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टक्कर किसकी गलती से हुई। फर्रुखनगर रोड पर ट्रैफिक की वजह से अक्सर छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, लेकिन इस बार गंभीर दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद रोड पर कुछ देर ट्रैफिक जाम रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। खेड़की दौला में कार ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर वहीं, खेड़की दौला में एक तेज रफ्तार कार ने सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल की रहने वाली अमिता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खोह गांव में रामकिशन के मकान में किराए पर रहती है। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा उसका पति राम रामकृष्णा महतो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह रात करीब 7.55 बजे अपनी साइकिल से सती चौक सेक्टर 90 से जय सिंह चौक की तरफ जा रहा था। जब वजह फौजी ढाबा के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक अल्टो कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे आरवी अस्पताल में भर्ती कराया।