IPL डेब्यू में वैभव के छक्का मारने की कहानी:बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में बोले-कोच पूछे तो बोला पहला बॉल उड़ा देंगे, अब गेल का रिकॉर्ड तोड़ना हैं

बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया, जिसमें इस बार सूर्यवंशी भी शामिल हुए थे। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बॉल पर छक्का मारा था। इसके पीछे कहानी बताते हुए संजू सैमसन ने कहा कि, ‘जब हम वैभव को मैदान भेजने की तैयारी कर रहे थे तो राहुल द्रविड़ ने पूछा था कि मैच खेलने का क्या प्लान है। तब वैभव ने कहा था कि ‘सर अगर हमें पहला मिला, तो पहला ही उड़ा देंगे।’ पहले देखिए बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स की तस्वीर… इस IPL सीजन के लिए वैभव ने बताया अपना गेम प्लान सैमसन ने बताया कि, द्रविड़ ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, ‘अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे।’ सैमसन ने कहा कि, ‘वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं।’ वैभव ने इस IPL सीजन में अपने गोल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, ‘बस यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।’ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। इस अवॉर्ड शो के दौरान जब सूर्यवंशी से पूछा गया कि IPL 2026 में वह कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। इस वाकये का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट मूवी है धुरंधर वैभव ने अपने फेवरेट मूवी के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ फिल्म काफी पसंद है। वहीं, एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से जब उनके फर्स्ट वीडियो गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया कि, वह वीडियो गेम खेलते ही नहीं है। इस पर हर्षा भोगले ने बोला, ‘आपका तो क्रिकेट ही वीडियो गेम की तरह है।’ जब हर्षा भोगले ने वैभव से उनकी पहली गाड़ी के बारे में पूछा। इसके जवाब में वैभव ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने सर अभी तक गाड़ी नहीं ली है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *