यूपी सरकार ने लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति शुरू की है। 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इसे कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की पहल माना जा रहा है। पार्षदों के लिए जिला कोर कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सरकार से पार्षद मनोनीत करने की संस्तुति की थी। अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, नमाज पढ़कर घर लौट रहा था अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिजली मिस्त्री नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। बिजली मिस्त्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना क्वार्सी थाना की है। चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद बिजली मिस्त्री है। पड़ोसी शहबाज से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम मुसाहिद (18) नमाज पढ़कर वापस आ रहा था। रास्ते में निषाद बाग इलाके में शहबाज और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शहबाज ने चाकू निकाल लिया। उसने मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वह गला रेत कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के बाहुबली विनय शंकर तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि को धमकाया, FIR गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल पर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद रविवार रात महेश उमर ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जड़ बड़हलगंज के सोती चौराहे पर लगे शिलापट्ट को बताया जा रहा है। यहां पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा हुआ था। नगर पंचायत ने उसे हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला सियासी रंग लेने लगा। पढ़ें पूरी खबर…