मोगा से महिला किडनैप, निहंग ढूंढते हुए चंडीगढ़ पहुंचे:पति को भेजा मैसेज- मुझे बचाओ, पीट रहे; आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ किया

मोगा से चार दिन पहले एक युवक महिला को अगवा करके ले गया। महिला को युवक ने जबरन कैद करके रखा है। मौका पाकर महिला ने अपने पति को एक मैसेज किया और कहा कि उसे छुड़ाने के लिए निहंग जत्थेदार कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क करो। महिला के पति ने लुधियाना के निहंग जत्थे के जत्थेदार कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क किया। निहंगों ने पुलिस की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस की। निहंग महिला को ट्रेस करते-करते सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। निहंग परिवार को लेकर जैसे ही चंडीगढ़ के धनास मॉल फ्लैट (EWS) पहुंचे तो अगवा करने वाले लड़के ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। निहंग महिला को ढूंढते रहे। लेकिन उन्हें महिला नहीं मिली। निहंग जत्थेदार कुलदीप सिंह खालसा का कहना है कि मोगा की महिला ने उनसे मदद मांगी है तो उनका जत्था महिला की मदद के लिए दो दिन से घूम रहा है। खालसा का कहना है कि जल्द ही महिला को रिकवर कर दिया जाएगा। निहंग कुलदीप सिंह खालसा की 6 अहम बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *