बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 17 घंटे पहले यानी सोमवार दोपहर 1 बजे भरी पंचायत में सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बचाने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके बाद फरार हो गया। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं।
सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए—
8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…