हरियाणा में आज 12वीं गणित की परीक्षा:डीएलएड का भी एग्जाम, 50581 परीक्षार्थी देंगे पेपर, अब तक 256 नकचली पकड़े

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा एवं डीएलएड की परीक्षा ली जाएगी। नकल रहित बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं 17 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गणित विषय एवं डीएलएड की परीक्षा में 50581 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक शामिल होंगे। इससे पहले सोमवार को सेकेंडरी कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षा हुई। 10वीं के सामाजिक विज्ञान एवं डीएलएड की परीक्षा में अनुचित साधन के कुल 36 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी से 7 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया। वहीं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 1 अप्रैल को संपन्न होने जा रही है। अब तक 256 नकलची पकड़े इधर, शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही बोर्ड परीक्षाओं (10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं) में अब तक कुल 256 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। हालांकि शिक्षा बोर्ड ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए दावा किया था। इसके अलावा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 50 कर्मचारियों को कार्यभार मुक्त भी किया जा चुका है। बता दें कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 20 मार्च को व 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 1 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *