गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या:खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बदमाशों ने सीने, सिर और हाथ पर चाकू से वार किए। इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है, तब वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राजकुमार चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी 5 किमी है। वारदात की सूचना मिलते ही 200 से ज्यादा लोग जुट गए। गोरखपुर-सुनोली रोड जाम करके हंगामा करने लगे हैं। 10 थानों की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि राजकुमार 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। उनकी सांसद के साथ रील भी है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- घर के इकलौते बेटे थे राजुकमार
बरगदवा इलाके के रहने वाले जंगी चौहान के राजकुमार इकलौते बेटे थे। राजकुमार की 18 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 2023 में राजकुमार पार्षदी चुनाव लड़े थे, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे थे। घर से 500 मीटर दूर वारदात
परिजनों के मुताबिक, राजकुमार पिछले 4 साल से रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह 5 बजे घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने परिवार को फोन करके घटना की सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मौके पर पूर्व पार्षद खून से लथपथ पड़े हुए थे। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान झांड़ियों पर खून के धब्बे और पूर्व पार्षद का जूता मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद भागने के दौरान उनका जूता उतर गया था। पत्नी रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचीं, धरने पर बेहोश हो गईं
वारदात के बाद पत्नी सुशीला देवी रोते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा-पुलिसकर्मी कुछ बता नहीं रहे हैं, सिर्फ मुकदमा लिखवाने की बात कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके पति की चेन भी लूटकर ले गए। इसी बीच, पार्षद के समर्थक और आसपास के लोग जुट गए। भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पत्नी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही थीं। वह रोते-रोते बुसेध होकर गई गिर गईं। परिवार वालों ने पानी की छीटें मारकर उन्हें होश में लाया। दो एंगल पर हत्याकांड की जांच राजकुमार ने फेसबुक पर 18 घंटे पहले पोस्ट किया था
राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोअर्स हैं, जबकि वे 25 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने 16 मार्च को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आखिरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा-अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा था-पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद के साथ रील पोस्ट की
राजकुमार ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की थी। इसमें लिखा-हमारे प्रिय गुरुजी, राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी एक रील पोस्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *