मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर से समृद्धि यात्रा के चौथे फेज की शुरुआत की। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी को एंकर ने मुख्यमंत्री बताया। दरअसल, विजय चौधरी के बाद सम्राट चौधरी का संबोधन होना था। एंकर ने पहले कहा कि मैं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का स्वागत करती हूं। जैसे ही डिप्टी CM उठे, एंकर ने दूसरी बार कहा, मुख्यमंत्री जी का जोरदार तालियों के साथ स्वागत कीजिए। इसके बाद सम्राट चौधरी हाथ जोड़ते हुए माइक की ओर बढ़े और अपना संबोधन शुरू किया। CM की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे हैं बिहार में CM की रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है। सम्राट चौधरी कोइरी समाज से आते हैं। नीतीश कुमार कुर्मी हैं। इन दोनों को बिहार की सियासत में लव-कुश कहा जाता है। राज्य में इन दोनों कोइरी और कुर्मी समाज की आबादी तकरीबन 7 फीसदी है। इसमें कोइरी 4.21% कुर्मी 2.87% हैं। इन्हीं के दम पर नीतीश कुमार अपनी राजनीति करते रहे हैं। ऐसे में अगर सम्राट को BJP आगे बढ़ाती है तो नीतीश का ये वोट बैंक उनके पास रह सकता है। BJP बिहार में OBC को साधने के लिए गैर यादव OBC को लगातार साधने का प्रयास कर रही है और इस समीकरण में सम्राट चौधरी बिल्कुल फिट बैठते हैं। कोइरी बिहार में यादव के मुकाबले एक मजबूत पिछड़ी जाति मानी जाती है। सरकार से लेकर संगठन तक का अनुभव सम्राट चौधरी के पास सरकार चलाने से लेकर संगठन चलाने तक का अनुभव है। राबड़ी सरकार में सबसे कम उम्र का मंत्री बनने से लेकर वे मौजूदा समय में दो बार नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। इससे पहले वे नीतीश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। सरकार के साथ-साथ वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी के भीतर वे सचिव, उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश के अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। ऐसे में उनके पास हर तरह का अनुभव है। नीतीश ने जंगलराज की याद दिलाई सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, ‘हम लोगों की सरकार आपके लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र भी लगातार मदद कर रही है। 2005 में NDA की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है। हमारी सरकार आने से पहले पुरानी वाली सरकार ने बुरा हाल कर रखा था। शाम में लोग घर से निकलने से डरते थे। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। वो लोग सिर्फ अंडबंड काम करते थे।’ नीतीश ने यहां 171 करोड़ की 88 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। CM ने स्टॉल का निरीक्षण भी किया। CM की स्पीच की बड़ी बातें