धंसा मैनहोल बना खतरा, राहगीर परेशान

जालंधर | शहर की व्यस्त लाडोवाली रोड पर सीवर का एक मैनहोल सड़क के स्तर से नीचे धंस गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनहोल के ढक्कन के आसपास बने गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय तो चालक किसी तरह बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह धंसा हुआ मैनहोल किसी खतरे से कम नहीं है। स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द मैनहोल की मरम्मत करवाने और सड़क को समतल करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। -सुमित, बशीरपुरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *