स्वास्थ्य जांच कैंप में 345 मरीजों को मिला फ्री इलाज

भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव चकराला के गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 345 मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान 87 मरीजों के एक्स-रे और 92 मरीजों के शुगर टेस्ट किए गए। मेडिकल जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव और इसके इलाज के प्रति जागरूक किया। कैंप को सफल बनाने में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. सुरजीत लाल, जिला टीबी अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह और स्थानीय पंचायत का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डॉ. योगेश सचदेवा, डॉ. सतवंत कौर समेत स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *